![]() |
| Actor Javeed Jafary |
( CAA) नागरिकता कानून का विरोध करने वालों को उत्तर प्रदेश के मंत्री रघुराज सिंह ने जान से मारने की धमकी दी है। उन्होंने कहा कि जो भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ़ नारे लगाएगा उसे 'जिंदा दफन' कर दिया जाएगा।
रघुराज सिंह ने ये बयान रविवार को अलीगढ़ के नुमाइश ग्राउंड में नागरिकता कानून के समर्थन में आयोजित एक रैली के दौरान दिया। दरअसल, अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में नागरिकता कानून के विरोध में छात्र आंदोलन कर रहे हैं। इस आंदोलन में पीएम मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ के खिलाफ नारे लगाए जा रहे हैं। विरोध में लगाए जा रहे इन्हीं नारों के मद्देनज़र योगी के मंत्री ने कहा कि मोदी, योगी के खिलाफ नारे लगाने वालों को जिंदा दफना दूंगा।
रघुराज सिंह के इस बयान पर बॉलीवुड एक्टर जावेद जाफरी ने कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने ट्विटर के ज़रिए कहा ,
"जागो भारत.. क्या इसी तरह की सरकार हम चाहते थे? इनके सांसद और विधायकों पर असंख्य केस दर्ज हैं और ये सरेआम धमकियां और नफरत भरे बयान देते हैं। लेकिन इन्हें न तो बर्खास्त किया जाता है और न हीं इनके खिलाफ कड़े कदम उठाए जाते हैं।"बता दें कि रघुराज सिंह बीजेपी के पहले नेता नहीं हैं जिन्होंने नागरिकता कानून का विरोध करने वालों को जान से मारने की धमकी दी हो। इससे पहले हरियाणा के कैथल से विधायक लीलाराम गुर्जर ने नागरिकता कानून का विरोध कर रहे लोगों को धमकाते हुए कहा था कि अगर नरेंद्र मोदी का इशारा हो गया तो एक घंटे के अंदर सफाया कर दिया जाएगा।
Credit : Bolta hindustan ( BH )

0 Comments